शहर से सटे हटली रोड़ रेलवे क्रासिंग पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर युवक की मौत का मामला प्रकाश मेंआया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शम हटली रोड पर रेलवे क्रासिंग पर पिल्लर 19.7 के करीब मालवा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वह कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान मंजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दुखता हटली के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक के पास ही उन्हें एक स्कूटी भी बरामद हुई। जो मृतक की ही बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस ने इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।