फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से तीन युवक घायल

Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
Accident - फोटो : logo
विज्ञापन
शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में तीन युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक फिसलने से हुए हादसे में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन मार्ग पर गुज्जर होस्टल के नजदीक बाइक संख्या जेके02ए 4445 पर सवार होकर जा रहे तीन युवा कही जा रहे थे। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में जतिंद्र कुमार निवासी शहीदी चौक, प्रवीण कुमार निवासी कृष्णा कालोनी, दुष्यंत निवासी कृष्णा कालोनी शामिल हैं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। इनमें से एक को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया हे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें