फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अगवा करने की कोशिश

Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में मोहल्ला मीर की सराय निवासी मोहम्मद फुरकान का तीन वर्षीय मासूम हैदर शुक्रवार की शाम करीब 8.30 बजे कुरकुरे का पैकट घर से बाहर स्थित परचून की दुकान से खरीद कर घर वापस आ रहा था। आरोप है कि एक युवक उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। मासूम की चीखपुकार पर उसके चाचा मोहम्मद कय्यूम ने युवक को पकड़ लिया।  मासूम को कब्जे में ले लिया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि युवक अर्द्धविक्षिप्त लगता है। पीड़ित की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें