फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्धों की सूचना पर सर्च आपरेशन

Mon, 03 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
search operation - फोटो : Anil Kumar
विज्ञापन
शहर से करीब बीस किलोमीटर दूर गांव थीन में महिला को दो व्यक्ति द्वारा खाना बनाने की बात कहने को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर पुलिस और सतवाईं पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। शनिवार रात को हुए सर्च आपरेशन में हालांकि किसी भी व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थीन की रहने वाली आशा देवी ने बताया कि रात के समय घर के बाहर से दो व्यक्तियों की आवाज आई। वे खाना बनाकर रखने की बात कह रहे थे। यह भी कहा कि बाद में आकर खाना खाएगा।

करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो उसने गांववासियों को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने गांव में और आसपास के क्षेत्र में देर रात तक सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन किसी भी व्यक्ति या फिर संदिग्ध की पकड़ नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बरहाल, पुलिस किसी भी बात को हल्के में नहीं ले रही है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से जिला में यह तीसरा सर्च आपरेशन है। गत दिवस भी चर्जरथा और अन्य दो गांवों में सर्च आपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें