फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनर्वा ने जेके होम गार्ड को रौंदा

Fri, 18 Dec 2015 01:55 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही छठी नार्थ जोन पुलिस मार्टीयर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को केवल एक ही मैच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें मिनर्वा क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने जेके होम गार्ड की टीम को 70 रनों से रौंद डाला। विक्की इलेवन को जेकेपी की टीम के न आने पर वाक ओवर दे दिया गया।

अब मिनर्वा के बाद विक्की इलेवन क्वार्टर फाइनल दौर में पहुंच गई है। वीरवार को हुए मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिनर्वा क्रिकेट अकादमी ने बीस ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए।

टीम की ओर से गुरिंदर सिंह ने आकर्षक पारी खेलते हुए मात्र 24 गेदों पर 46 रन ठोक दिए। गुरिंदर ने अपनी पारी में 5 चौके व 2 छक्के लगाए। कुलदीप हुड्डा ने भी 49 गेंदों पर 47 रन बनाए।
विज्ञापन


जेके होम गार्ड की तरफ से मंजूर ने दो विकेट लिए। अशरफ व रमन दत्ता ने एक एक विकेट अपने खाते में डाला। जीत के लिए 165 रनों के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी जेके होम गार्ड के सलामी बल्लेबाज पंकज लाडा व कप्तान रोमेश भट्ट ने संभल कर शुरुआत की।

लेकिन, 15 के निजी स्कोर पर मनप्रीत गोनी की गेंद पर पंकज लाडा मिडआफ पर अभितोज को एक आसान कैच थमा बैठे। कप्तान रोमेश भट्ट भी मनप्रीत गोनी की एक तेज गेंद पर चोटिल होकर पैवेलियन लौट गए।

अशरफ ने आखिर तक संघर्ष करते हुए नाबाद 29 रनों की पारी खेली,  लेकिन पूरी टीम मात्र 94 रनों पर ही ढेर हो गई। मिनर्वा की तरफ से गुरिंदर ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 खिलाड़ियों को चलता किया।

मनप्रीत गोनी ने भी सटीक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में मात्र 11 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। गुरिंदर को हरफनमौला प्रर्दशन के चलते मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में जेकेपी की टीम मैदान में ही नहीं आई और विक्की इलेवन को विजेता घोषित किया गया। अब मिनर्वा के साथ विक्की इलेवन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। आज पहला मैच जेकेपी और जेके होम गार्ड के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच ट्रेड एसोसिएशन और पीएसपीसीएल के बीच होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें