फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलावर। रामकोट की रजवाल्ता पंचायत के वार्ड एक में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व पंचायत प्रतिनिधि बाबू राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले कई दिनों से रजवाल्ता वार्ड नंबर एक में बिजली समस्या गहराई हुई है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
नशीले कैप्सूल की खेप सहित एक काबू

कठुआ। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने 852 नशीले कैप्सूलों सहित एक आरोपी को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बेड़ियां पत्तन इलाके में नाका लगाया था इसी बीच अमनदीप सिंह निवासी वार्ड आठ को रोककर जांच की जिससे कैप्सूल की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें