फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनेड हमले से गुस्सा लोगों ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले से गुस्साए लोगों ने छन्न अरोड़ियां में पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान अभी भी राज्य में अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आवाम संस्था के अध्यक्ष केआर रैना ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद कश्मीर के बाद अब जम्मू में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। दरअसल हाल ही में भारतीय वायु सेना की ओर से आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। ग्रेनेड हमले से वह दिखाना चाहता है कि अभी भी उसकी ओर से भेजे गए आतंकवादी राज्य में सक्रिय हैं। रैना ने कहा कि पाकिस्तान बड़ी कार्रवाई से ही सुधरेगा। इसलिए केंद्र सरकार कोई ऐसा निर्णय ले जिसके बाद हमला सीमा के आस पास नहीं बल्कि कराची तक किया जा सके। केंद्र सरकार ऐसा आदेश देती है तो हमें भरोसा है हमारी सेना चंद मिनटों में पूरा हिसाब कर देगी। प्रदर्शन में पंच प्रदीप शर्मा, करणवीर, गुरदयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें