फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पेड़ से टकराया वाहन, छह घायल

Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
टायर फटने से पेड़ से टकराया वाहन, छह घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा (महराजगंज)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के कब्रिस्तान के पास चार पहिया का टायर फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन पर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के परसामीर गांव में स्माइल के घर सलीम पहुंचे थे। वहां बेटी की विदाई कराने के बाद वापस घर जा रहे थे। गाड़ी में बांसपार बैजोली निवासी सलीम (45), नवीउल्लाह (18), शबीना (27), इरफान (11), खनीबुन निशा (40) एवं सहजाद (21) सवार थे। सभी लोग परसामीर से अपने गांव बांसपार बैजौली जा रहे थे। वाहन जब पतरेंगवा गांव के कब्रिस्तान पास पहुंचा तो उसका पिछला टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि टायर  फटने के कारण गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें