फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से स्टेशनरी जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलावर। कसबे के मुख्य बाजार में मंगलवार शाम छह बजे के लगभग एक दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। मुख्तयार सिंह निवासी देवल की दुकान पर शाम छह बजे के लगभग शार्ट सर्किट के चलते आग भड़क गई। देखते ही देखते लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने आनन-फानन में आग बुझाने के प्रयास किए। बाद में मौके पर पुलिसकर्मियों ने भी लोगों की मदद की। बिलावर के क्षेत्र में कोई भी अग्निशमन दस्ता उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आग को समय पर काबू नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग से आसपास के दुकानों को भी भारी खतरा हो गया था। लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया, नहीं तो अन्य दुकानों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी। आग से दुकान में रखी स्टेशनरी और फोटो स्टेट की दो मशीनें जलकर राख हो गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें