हीरानगर। उपमंडल के सीमांत गांव चकड़ा में रह रहे एक प्रवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर अवस्था में हीरानगर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को सड़क के किनारे छटपटाते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद जब डाक्टरों को उसकी हालत में सुधार होता नहीं दिखा तो जीएमसी रेफर कर दिया। युवक की पहचान बलकार पुत्र रामपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज का कार्रवाई शुरू कर दी है।