फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्ले में आग लगने से 50 बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते बरनोटी ब्लाक की लाहड़ी पंचायत में शुक्रवार की देर रात दर्दनाक हादसा पेश आया। संदिग्ध परिस्थितियों में कुल्ले में आग लगने से कुल्ले के अंदर बांधी गईं करीब 50 बकरियां झुलस गईं। दूरदराज का इलाका होने से दमकल विभाग की टीम भी नहीं पहुंच पाई और कुल्ला राख हो गया। इससे कुल्ले के अंदर बांधी गईं सभी बकरियां मर गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंजूर अहमद पुत्र मद्दजा निवासी जोध पंचायत लाहड़ी के कुल्ले में शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई। उस समय पास वाले कुल्ले में मंजूर अहमद और उसका परिवार सो रहा था। जैसे ही आग भड़की और बकरियों ने चीखना शुरू कर दिया, जिससे मंजूर की आंख खुल गई। हालांकि आग इतनी तेजी से भड़की कि मंजूर कुछ नहीं कर पाया। उसके पास दमकल विभाग का फोन नंबर भी नहीं था। सुबह जब लोग पहुंचे तो उसने सारा दुखड़ा लोगों को सुनाया। मंजूर ने बताया कि कुल्ले में आग इतनी तेजी से भड़की कि उसमें जल कर 50 बकरियां मर गईं। उसके पास आजीविका का और कोई दूसरा जरिया भी नहीं है। ऐसे में गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से मंजूर की आर्थिक मदद करने और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें