कठुआ। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देेश पर मढ़ीन तहसील के किशनपुर कंडी में पहुंची टीम ने अवैध रूप से चल रहे एक स्टोन क्रॅशर को सील कर दिया। जिला माइनिंग बोध राज भगत के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान टीम ने क्रशर की बिजली काट दी। इसके साथ ही खनन में लगी मशीनों को भी जब्त कर लिया है। क्रॅशर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसे चलाने की हिदायत भी जारी की गई है।
माइनिंग अधिकारी बोधराज ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर किशनपुर कंडी के स्टोन क्रॅशर में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि स्टोन क्रॅशर अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जिसके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्रबंधक को क्रॅशर चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करवाने की हिदायत जारी की गई है।