हीरानगर। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चड़वाल पुलिस ने नाके के दौरान पशु तस्करी का प्रयास विफल कर छह मवेशियों को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को हिरासत में भी लिया।
जानकारी के अनुसार देर रात हाईवे पर चौकी प्रभारी राहुल महाजन ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान दो लोड कैरियर महिंद्रा बोलेरो नंबर जेके 14ई 7128 और जेके 08एफ 2397 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान इनमें से 6 मवेशी बरामद किए गए तो अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों पशु तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान अशोक कुमार निवासी मढ़ीन और अशोक कुमार निवासी थिल उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।