फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करेंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रहने वाली उषा देवी (55) सोमवार को भोर में अपने निर्माणाधीन मकान की तराई करने के दौरान वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रेम केशरी अपने घर में निर्माण कार्य करवा रहे हैं। भोर में प्रेम की पत्नी उषा की नींद खुली तो वह तराई के लिए पंप की तार जोड़ने लगी। उसी वक्त वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गई। महिला की चीख सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद टूट गई। घरवाले उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां उषा को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे लोढ़ी चौकी इंचार्ज अमित तिवारी ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें