फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला व्यापक स्तर पर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने पारलीवंड, जराई चौक, कोर्ट रोड और पुलिस लाइन रोड का दौरा किया। इस दौरान कहीं दुकान के आगे अवैध निर्माण दिखा तो कहीं नाले पर सीढ़ी लगाई हुई मिली। जहां-जहां टीम को अतिक्रमण किया हुआ दिखाई दिया, उसे गिरा दिया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई। लोहे की सीढ़ियों, होर्डिंग, शेड और अवैध दीवारों पर भी नगर परिषद के पीले पंजे ने गिरा दिया।
विज्ञापन

मार्च माह से प्रशासन ने एक हजार से भी अधिक अवैध ढांचों पर शहर और जिला के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान सौ कनाल से ज्यादा सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। सड़क किनारे अवैध कब्जे भी हटाए गए हैं। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने कहा कि समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें