फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफ से आभूषणों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सर्राफ से आभूषणों से भरा बैग लूटा। सर्राफ से लूटे गए बैग में चांदी के आभूषण तथा नकदी रखी थी। सिर पर हेलमेट लगाए बदमाश सर्राफ को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके दो दिन बाद सर्राफ की ओर से कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ लूट होने की तहरीर दी है। मुरादाबाद निवासी सर्राफ मनोज अग्रवाल प्रति सप्ताह नगर के सराफ को आभूषण बेचने तथा भुगतान लेने के लिए आता है। बीते मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे आभूषण बेचकर मुरादाबाद वापस जा रहे सर्राफ को बादली पुल से निकलने के बाद कुछ दूरी पर पीछे से आए काली बाइक पर सवार हेलमेट लगाए अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया तथा तमंचे के बल पर बदमाशों ने सर्राफ से आभूषणों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन

सर्राफ से लूटे गए बैग में 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा नकदी 5 हजार रुपये की नकदी रखी थी। सिर पर हेलमेट लगाए बदमाश सर्राफ को पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी देकर मुरादाबाद की ओर फरार हो गए।
लूट से सर्राफ डर गया तथा वो खामोशी से अपने घर चला गया।इसके 2 दिन बाद आज सर्राफ की ओर से कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें