फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने क्रशर सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 17 नवंबर को देर रात जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया की अगुवाई में पहुंची टीम ने पंडोरी इलाके में एक स्टोन क्रॅशर की बिजली काटी थी। जिसके बाद भी क्रॅशर लगातार जनरेटर के सहारे चलाए जाने की सूचना थी। जिला उपायुक्त के दिशा निर्देश पर माइनिंग विभाग के जिला अधिकारी बोध राज और तहसीलदार नगरी सुनिंदर कौर के नेतृत्व में देर शाम पुलिस बल पंडोरी स्थित स्टोन क्रॅशर पर पहुंचे। कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए टीम सदस्यों ने जहां जनरेटर को सील कर दिया वहीं क्रॅशर प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए क्रॅशर न चलाने की हिदायत भी जारी की गई है।
विज्ञापन

माइनिंग अधिकारी बोधराज ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर पंडोरी के स्टोन क्रॅशर की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन काटे जाने के बावजूद उक्त क्रॅशर जनरेटर के सहारे चलाया जा रहा था। मौके पर ही जनरेटर को सील करने के साथ प्रबंधक को क्रॅशर चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाने की हिदायत जारी की गई है। इसके साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें