फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में 3 खोखों में चोरी लोगों में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। तहसील महानपुर के गांव सुंडला, माडा पट्टी, केलडी में तीन खोखों में चोरी होने से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि चोर उचक्कों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। यही कारण है कि आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। माडापट्टी खोखा का मालिक रमेश कुमार, सुंडला के शमशेर सिंह, केलडी खोखे के मालिक अजीत सिंह ने बताया कि उनके खोखो में कुछ नगदी थी और बाकी जो उनका नुकसान हुआ है वह बीड़ी, सिगरेट है, जबकि दो खोखों का नुकसान 5-5 हजार है और सुंडला में स्थित खोखा मालिका को करीब आठ हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरियों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें