फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जर समुदाय के दो गुट आपस में भिडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरागनर। हीरानगर के सीमावर्ती गांव कोट पुन्नु में पराली को लेकर गुज्जर समुदाय के दो गुटों में हुए संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोट पुन्नू गांव में पराली को लेकर गुज्जर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को छर्रे भी लगे हैं। इस संघर्ष में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि तीन को हीरानगर उपजिला अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस ने इस मामले से संबंधित कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। राजबाग थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया मामले की जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। देर शाम खबर लिखे जाने तक मारपीट में घायल हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें