हीरानगर। हीरानगर के छपाकी गांव में सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब गांव के कुछ लोग सैर के लिए सड़क पर गए तो एक व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देखा। उसके पास एक बाइक भी पड़ी थी। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। चड़वाल पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। इसे कठुआ अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीरज कुमार निवासी राजबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने दफा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो