फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आबकारी विभाग ने 1400 किलो पालीथिन की खेप बरामद की, तस्करी का प्रयास विफल

Thu, 27 Sep 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पालीथिन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राज्य में पालीथिन प्रतिबंधित होने के बावजूद तस्कर अपने काम को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। आबकारी विभाग की सतर्कता के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को राज्य में पालीथिन तस्करी का प्रयास आबकारी विभाग ने विफल कर दिया और करीब 1400 किलो पालीथिन जब्त की।
विज्ञापन


इस दौरान विभाग की टीम ने वाहन को पकड़ लिया, लेकिन चालक चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में आबकारी विभाग इस खेप को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले कर दिया और गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जो आगे की जांच करेगी।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा गाड़ी पीबी23ए-0257 पंजाब से जम्मू की ओर जा रही थी। उसमें सब्जी लदी हुई थी। आबकारी विभाग ने शक के आधार पर गाड़ी को रूटीन जांच के लिए रोका। जब उसकी जांच की गई तो उसमेें से 14 सौ किलो पालीथिन बरामद हुई। जो अवैध तरीके से जम्मू ले जाई जा रही थी। पालीथिन की खेप पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग ने महिंद्रा गाड़ी को जब्त कर लिया। डीसी आबकारी विभाग लखनपुर आशीष गुप्ता ने बताया कि आबकारी विभाग कोटपुन्नु टीम ने प्रयास को विफल किया है। जबकि एक अन्य मामले में फ्रेश फ्रूट को सब्जियां बताकर ले जाने के प्रयास को भी विफल किया गया। इसके लिए वाहन चालक से 6600 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें