फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते बुद्घि इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। जिसमें दोनों गुटों के लोग घायल हुए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो गुटों में जमीनी विवाद था। वीरवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी विवाद को लेकर भूमि की पैमाइश करने के लिए गए थे। इसी बीच दोनों गुटों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें रामचंद और मेला ने लक्ष्मण दास, अक्षय, कुलदीप और अशोक कुमार को पीट डाला। मारपीट के दौरान दोनों गुटों के लोगों को चोटें आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें