फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दाती सत्यावती के मंदिर से दान पात्र और चांदी के नाग देवता चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरी। कठुआ के चन्नग्रां स्थित महाजन बिरादरी के देवस्थान में बीती रात चोरों ने सेंध लगाई और वहां से दाती सत्यावती के मंदिर से दान पात्र और चांदी के नाग देवता ले गए। देवस्थान के पुजारी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि वह सुबह जब उठे तो उन्होंने मंदिर का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद उन्होंने अंदर देखा तो उन्हें माता के समक्ष रखा हुआ दान पात्र नहीं मिला और साथ ही मंदिर परिसर में बनाए गए नाग देवता के मंदिर से चांदी के नाग देवता भी गायब थे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में देखा कि मंदिर के पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली। वहीं पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में चोर का चेहरा आया सामने
जब मामले में छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो सामने आया कि चोरों ने बीती रात दस बजे के करीब चोरी को अंजाम दिया। इसमें तीन युवक मंदिर में दिखाई दे रहे हैं और एक युवक ने मंदिर में दाती सत्यावती के समक्ष रखे हुए दान पात्र को उठाया और उसे बाहर ले गया, जबकि एक अन्य कैमरे में चोर बजरंगबली की प्रतिमा के पास हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं। पुजारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में चोरों के हौंसले लागतार बढ़ते जा रहे हैं। अगर पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाया तो भविष्य में ऐसी वारदातों में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें