फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर में कार से 3.36 करोड़ की नकदी बरामद, दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली से कश्मीर ला रहे थे राशि, पुलिस व आयकर टीम जांच में जुटी
विज्ञापन



कठुआ। पुलिस ने लखनपुर में कार से 3.36 करोड़ रुपये बरामद कर श्रीनगर के दो युवकों को हिरासत में लिया है। वे दिल्ली से यह राशि लेकर आ रहे थे। आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार युवकों ने यह राशि तीन किलो सोना बेचकर जुटाई थी।
केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो को कार से दिल्ली से करोड़ों की राशि जम्मू कश्मीर ले जाए जाने के इनपुट मिले थे। इसके बाद हरियाणा नंबर कार (एचआर 98जे9889) पर दिल्ली से ही नजर रखी जा रही थी। मंगलवार सुबह आठ बजे गाड़ी लखनपुर पहुंची। यहां कॉरिडोर में रोक लिया गया। पुलिस ने गाड़ी से नकदी बरामद कर चालक और कार सवार को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए फहाद खुर्शीद हाका बाजार, नौहट्टा व फहाद युसुफ लाल बाजार (श्रीनगर) के निवासी हैं। वाहन लखनपुर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की देखरेख में मशीन से नोटों की गिनती शाम करीब सात बजे तक चली। बरामद राशि 3.36 करोड़ रुपये निकली। इसे कोष कार्यालय में जमा करा दिया है। युवकों से टीमें पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


पैसों को छिपाने के लिए कार में कर रखा था जुगाड़
एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि नकदी को छिपाने के लिए कार में सीट के नीचे कैविटी बनवा रखी थी। हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं। आयकर टीम भी जांच कर रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी जांच में टेरर फंडिंग का मामला नहीं लग रहा। यह जांच पूरी होने पर स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें