फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखा नकाबपोशों ने सुनार की दुकान से लूटे गहने, नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर के गुड़ा मुंडेयां इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात ने आम लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। दो मोटरसाइकिलों पर आए नकाबपोश चार लुटेरों ने गांव में एक स्वर्णकार की दुकान पर पिस्तौल दिखा गहने और नकदी लूट ली। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और दो की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब गुड़ा मुंडेयां गांव में आए लुटेरों ने विश्वकर्मा गोल्ड स्मिथ दुकान के स्वर्णकार को पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। दुकान के भीतर घुसते और फरार होते लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दुकान के मालिक निर्दोष अबरोल ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज भेज दी। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाके लगाकर कार्रवाई शुरू कर दी। चड़वाल में पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दो लुटेरों से एक पिस्तौल और तेजधार हथियार (टोका) बरामद किया गया है। पुलिस ने दुकान के मालिक को मौके पर बुलाकर आरोपियों से पूछताछ की गई।
एसडीपीओ बॉर्डर पंकज सूदन ने कहा पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। कितने की लूट हुई है इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं दी जा सकती, जल्द ही फरार हुए लुटेरों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
लुटेरे पंजाब के हैं कुख्यात अपराधी
पकड़े गए आरोपी पंजाब से आए कुख्यात अपराधी हैं और लूट के इरादे से आए थे। इनकी पहचान और पते की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश चंद्र कोतवाल, एसएसपी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें