फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच का तनावपूर्ण माहौल शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। महेशे चक गांव में शनिवार को एक युवक की पिटाई के बाद दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल हो गया था। जिसे पुलिस ने सूझबूझ से रविवार को शांत कर दिया। पुलिस ने पंचायत स्तर पर दोनों समुदायों के लोगों की संयुक्त समिति बनाकर विवाद खत्म कराया।
विज्ञापन

बतादें कि शनिवार को गांव के एक युवक की पिटाई के बाद दो गुटों में तनातनी हो गई थी। इस दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस और लोगों पर लाठियों से हमला किया था। घटनास्थल पर पराली को आग लगाने के बाद मामला और भड़क गया। पत्थरबाजी हुई, जिसमें पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। रात करीब 12 बजे तक दोनों गुटों के लोग आमने-सामने रहे। एसएसपी और जिला उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बात की और मसले के हल करने के लिए रविवार को मढीन पुलिस चौकी पर दोनों समुदायों के लोगों की बैठक की। रविवार को बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी बात रखी।
जिसे एसएसपी आरसी कोतवाल और जिला उपायुक्त राहुल यादव ने सुना। एसएसपी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व लोगों के आपसी भाईचारे को तोड़ने की ताक में रहते हैं। ऐसे लोगों के बहकावे में आने के बजाय मिलकर भाईचारा मजबूत रखने का काम करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को सलाह दी कि पंचायत स्तर पर समिति बनाकर दोनों समुदाय के लोगों को इसमें शामिल किया जाए। किसी भी समुदाय के लोग अगर कोई असामाजिक गतिविधि करते हैं तो समिति मिलकर उसे ठीक करे और जानकारी पुलिस को दे। समिति असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी को चिह्नित करती है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सुझाव पर दोनों समुदाय के लोग सहमत हो गए। जिसके बाद 10 सदस्यों की समिति गठित की गई। पुलिस अफसरों ने कहा कि अन्य पंचायतों में भी इस तरह की समितियां गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें