हीरानगर। मंदिरों में चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजबाग थाना क्षेत्र के तहत पड़ते चड़वाल और चंदवां गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाया। इस मामले में अभी तक पुलिस किसी चोर को पकड़ नहीं पाई है। जानकारी के अनुसार छपाकि और चड़वाल में स्थित मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर पैसे चुराए।
वहीं चंदवां में स्थित साईं बाबा मंदिर में चोरों ने मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर भीतर लगे दानपात्र को भी तोड़ा और सारे पैसे ले गए। लोगों ने चोरियों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। संवाद