फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किलोग्राम लाहन के साथ 15 लीटर तैयार शराब को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध रूप से फल फूल रहे शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को विभाग की टीम ने जिले के तीन अलग-अलग गांव में औचक दबिश दी। अलग-अलग स्थानों पर शराब बनाने के लिए छिपाकर रखी गई 1150 किलोग्राम लाहन के साथ 15 लीटर तैयार शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब और सहायक आबकारी आयुक्त कुसुम शर्मा के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद की टीम ने निहालपुर, कंगड़याल और पडियारी क्षेत्र में दबिश देते हुए निर्जन स्थानों की तलाशी ली। टीम को शराब बनाने के लिए निर्जन स्थानों पर छुपा कर रखी गई 1150 किलोग्राम लाहन के साथ-साथ 15 लीटर तैयार शराब के साथ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली कई तरह की सामग्री मिलीं, जिन्हें जब्त किया गया। टीम ने उसे नष्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें