आरोपी चालक ट्रक के साथ। अमर उजाला
- फोटो : KATHUA
कठुआ। आबकारी विभाग ने राज्य से बाहर ले जाई जा रही 120 किलो भुक्की की खेप को बरामद करने करने में सफलता पाई है। विभाग इस संबंध में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए वाहन चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी चालक की पहचान राजिंदर सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
कश्मीर से सेब लेकर पंजाब की ओर जा रहे ट्रक (पीबी06ई-8385) की टोल पोस्ट पर तलाशी ली गई। इस दौरान सेब की पेटियों में छिपाकर रखे गए भुक्की के 12 डिब्बों में 120 किलो भुक्की बरामद हुई। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सज्जाद माजिद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक गिरफ्तार कर लखनपुर पुलिस को सौंप दिया।