कठुआ। जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को जिला लीगल अथॉरिटी के चेयरमैन पवन कोतवाल के नेतृत्व में लोक अदालत लगाई गई। इसमें एमएसीटी व एनआई के चार मामलों का निपटाते हुए एमएसीटी के तहत 17 लाख और 138 एनआई एक्ट के तहत 30 हजार रुपए समझौता राशि भी दिलवाई गई। लोक अदालत में पहली बेंच में पवन कोतवाल व जतिंद्र सिंह जमवाल व दूसरी बेंच में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट यशपाल शर्मा व मुंसिफ जेएमआईसी कठुआ रेखा कपूर शामिल रहे।