फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड सांबा कठुआ रोड पर हरिया चक्के के नजदीक बाइक का संतुलन बिगड़ने से रपट गई। बाइक चालक युवक जिसकी पहचान केशव कुमार निवासी नगरी के रूप में हुई है घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। दूसरा हादसा हाईवे पर दयाला चक के नजदीक हुआ। यहां एक कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर दे मारी। स्कूटी चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायल को हीरानगर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जीएमसी कठुआ रेफर किया गया। घायल की पहचान रवि कुमार निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें