फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: थमनाल की टीम ने 6 विकेट से जीता फाइनल मैच

Sat, 03 Jan 2026 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गन लोअर पंचायत के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। बग्गन लोअर पंचायत के खेल मैदान में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए फाइनल मैच में थमनाल की टीम ने दलेऊ की टीम को 6 विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। दलेऊ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में 87 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी थमनाल की टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठवें ओवर में चार विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया और 6 विकेट से मैच जीतकर क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। थमनाल के खिलाड़ी महेश ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजक समाजसेवी सुरेश सिंह, महेश मास्टर, संजय मास्टर, इंद्रजीत, मन्नू, लवली और अवि ने विजेता और उपविजेता टीमों को 21000 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें