फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड्डू की टीम ने डूंगाड़ा को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भड्डू टीम ने डूंगाड़ा को छह विकेट से हराया
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मैच में भड्डू क्रिकेट टीम ने डूंगाड़ा की टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। 20 ओवर के मैच में डूंगाड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन टीम के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 17वें ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

बल्लेबाज विशाल ने 15 रन बनाए, जबकि दानिश ने 15 रन जोड़े। भड्डू के गेंदबाज साहिल ने चार और हिमांशु ने दो विकेट हासिल किए। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भड्डू की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 15 ओवर में चार विकेट गवांकर पूरा कर लिया। बल्लेबाज हिमांशु ने नाबाद 61 रन बनाए। वहीं अरुण ने 18 रनों का योगदान दिया। डूंगाड़ा के गेंदबाज विशाल ने दो और नरेश ने एक विकेट चटकाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हिमांशु को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि मौसम साफ होने पर रविवार को भी प्रतियोगिता जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें