बसोहली के रामलीला मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। रामलीला मैदान में न्यू ईयर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि बसोहली क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ खेल बेहद जरूरी है। इस क्षेत्र में भी युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं। खेलोे में भागीदारी से मानसिक व शारीरिक विकास भी तेजी से होता है। उन्होंने टूर्नामेंट में एक लाख रुपये देने की बात कही।
प्रथम दिन का मुकाबला रामलीला मैदान में वीनू-8 और विवेक इलेवन के बीच खेला गया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनू-8 की टीम ने आठ ओवर में सभी विकेट गंवाकर 56 रन बनाए, जबकि विवेक इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 52 रन ही बना सकी। वीनू 8 की टीम 4 रन से विजेता टीम बनी। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी वीनू मैन आफ द मैच बने। इस मौके पर बड़ीं संख्या में लोग व युवा मौजूद रहे।
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष।