फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भड्डू, रामकोट बने माइक्रो कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल में मंगलवार को कोरोना जांच में भड्डू गांव और रामकोट में संक्रमित मामले मिलने पर दोनों क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके साथ ही उपमंडल में संक्रमितों की संख्या 45 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

एडीसी संदेश कुमार शर्मा की ओर से दोनों कंटेनमेंट जोन में जरूरी सेवाएं बहाल करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। इन दोनों इलाकों में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. गंगाराम ने बताया कि आए दिन बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स एहतियात खुराक जरूर लें। बीएमओ ने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक के किशोर जल्द टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोग जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, वे एहतियात डोज लगवाएं। संक्रमण को रोकने का सबसे उत्तम उपाय सामाजिक दूरी है। इसका सभी लोग पालन करें।
घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व कोहग गांव में दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। अभी तक 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें