फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर कॉरिडोर में कोरोना के 10 नए मामले, बढ़ेगी सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर कॉरिडोर में चौबीस घंटे के दौरान 10 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, एक सप्ताह के भीतर 50 से अधिक मामले लखनपुर कॉरिडोर में सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती की तैयारी कर ली है। रविवार देर रात लखनपुर कॉरिडोर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने भी इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने और आरटीपीसीआर जांच अधिक करने को कहा गया है। वर्तमान में छह से आठ हजार लोगों की जांच प्रतिदिन लखनपुर कॉरिडोर में की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसके दस हजार से अधिक टेस्ट प्रतिदिन होने और फिर बढ़कर 14 हजार तक किए जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग को मिले ताजा निर्देश के बाद लखनपुर कॉरिडोर में जांच काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
खास बात यह है कि संक्रमण के प्रसार को देखते हुए अब निजी वाहन भी जल्द जांच के दायरे में आ जाएंगे। इसके लिए लखनपुर में सख्ती होना शुरू भी हो गई है। पंजाब सहित अन्य ऐसे प्रदेशों से आ रहे लोग जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ चुकी है, अब उन्हें भी जांच के दायरे से होकर गुजरना होगा। ज्ञात रहे कि अक्टूबर माह से निजी वाहनों को जांच में छूट थी। कठुआ जिले के लोगों को ही कोरोना जांच करवानी पड़ती थी, लेकिन अन्य जिलों के लोगों को मात्र एक फार्म भरकर अपने गृह जिले में जाने दिया जाता था।
विज्ञापन

कोविड नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी डॉ संदीप रैना ने बताया कि सोमवार को लखनपुर कॉरिडोर से दस संक्रमित सामने आए हैं। पिछले दो सप्ताह में संक्रमण ने देश भर में रफ्तार पकड़ी ली है। ऐसे में जांच को और तेज करने की तैयारी है। उधर, कठुआ जिले में सामुदायिक संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक शहर से सटे चनग्रां का मामला है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें