हर नागरिक को पानी के महत्व से अवगत करवाने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने पानी का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।
जल शक्ति विभाग के एईई अनिल जंजुआ ने पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जलस्तर बढ़ाने में बारिश का अहम योगदान है। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने पानी का सदुपयोग करने का संकल्प लिया।
एईईने कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। एडीसी ने कहा कि पानी का जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। सभी को इसका संरक्षण करना चाहिए।
उधर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में भी जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर स्कूल में तैनात लेक्चरर रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया।