फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर कोरोना टीकाकरण का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में जारी कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के बाद वीरवार से सीएचसी स्तर पर भी टीकाकरण का आगाज हो गया है। जिले में सबसे पहले सीएचसी स्तर पर टीकाकरण अभियान को नगरी परोल में शुरू किया गया है। वीरवार को बीएमओ नगरी डॉ. विवेक की निगरानी में परोल में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ, जिसमें चिहिन्त डॉक्टरों के साथ साथ स्टाफ सदस्यों को भी कोरोना से बचाव की डोज दी गई। चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियों की थर्मो स्कैनिंग के अतिरिक्त पंजीकरण भी जांचे गए, जिसके बाद उन्हें टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि परोल में टीकाकरण अभियान के पहले ही दिन चिन्हित सौ स्वास्थ्य कर्मियों में से 97 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। इससे पहले जीएमसी में तीन दिन चले अभियान के दौरान 84 कर्मियों को ही टीकाकरण किया गया था। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार से सीएचसी बसोहली में भी टीकाकरण अभियान का आगाज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें