फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार हीरानगर ने गुड़ा मुंडिया को 3-2 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ा मुंडिया सरकारी स्कूल के मैदान में वॉलीबॉल प्रीमियर लीग जारी है। वीरवार को छह टीमों के तीन मैच कराए गए। चौथे दिन के मैच में शक्तिपुंज क्लब हीरानगर ने कूटा वॉलीबॉल क्लब को 3-1 से, वॉलीबॉल क्लब अप्पर मेला ने वालीबॉल क्लब लोअर मेला को 3-0 से और राइजिंग स्टार क्लब हीरानगर की टीम ने गुडा मुंडिया की टीम को 3-2 मात दी। पिछले 3 दिनों में जीत की हैट्रिक बनाने वाली गुड़ा मुंडिया की टीम वीरवार को बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। वालीबॉल एसोसिएशन के सहयोग से जेके स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से शुरू कराई गई यह लीग शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

आखिरी दिन के मैच के बाद जो भी टीम अव्वल रहेगी उसे संभाग स्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा। मैच देखने के लिए मैदान में दर्शकों की काफी भीड़ रही। इनके अलावा वालीबॉल एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष मदनलाल तूफान, स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक इकबाल सिंह, ओमप्रकाश खजूरिया, कमल शर्मा, शक्तिपुंज क्लब के अध्यक्ष राजेश गोस्वामी, राम तीरथ खजूरिया, धनीराम, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें