कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के आने का क्रम जारी है। मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। जिसमें 9 मामले लखनपुर, 4 जीएमसी कठुआ, 2 उपजिला अस्पताल परोल और एक मामला बिलावर में सामने आया है। जबकि रेलवे स्टेशन, बसोहली हीरानगर और बनी में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए 39 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके कारण अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 240 रह गइ है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लॉक में कोरोना की जांच का क्रम जारी है। ताकि संक्रमित लोगों की पहचान कर कोरोना के प्रसार को प्रभावी तरीके रोका जा सके। वहीं जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में नाइट कर्फ्यू जारी रखा है।