फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 आयु वर्ग के लिए जिले में टीके की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में जहां युवाओं को शामिल करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, जिले में वैक्सीनेशन की देरी से मिल रही डोज अभियान की रफ्तार में रोड़ा बन रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन की डोज में मंगलवार को एक बार फिर कमी देखी गई। जिसके चलते 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन के कोटे को इस्तेमाल किया गया लेकिन इस वर्ग के टीकाकरण करवाने वाले लोगों की संख्या भी मंगलवार को अधिक नहीं थी।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से कठुआ जिले के लिए मंगलवार को ही 5 हजार वैक्सीन की डोज भेजी गई है। बुधवार से इन्हें वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा। बीते सप्ताह ही पांच हजार वैक्सीन की डोज कठुआ को हासिल हुई थी जिसे अधिकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इस्तेमाल किया गया था। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के सौ फीसदी टीकाकरण के लिए उपलब्ध डोज को प्राथमिकता पर इस्तेमाल करने की तैयारी में है।
जिले में टीकाकरण को लेकर हीरानगर स्वास्थ्य विभाग अव्वल रहा है। यहां सौ फीसदी से भी अधिक 45 वर्ष से अधिक आयु के लक्षित लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। बसोहली स्वास्थ्य ब्लाक में 96.75 तो वहीं परोल स्वास्थ्य ब्लाक में 89.41 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बिलावर स्वास्थ्य ब्लाक में 61 फीसदी से अधिक और बनी स्वास्थ्य ब्लाक में लगभग 54 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया गया है। कुल मिलाकर 45 से अधिक आयु वर्ग के 80 फीसदी से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव की डोज दी गई है। उधर, 18 से 44 आयु वर्ग की 43 फीसदी आबादी है। कुल दो लाख 64 हजार 990 लोगों में से 22 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

..............
जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाव की डोज जल्द से जल्द हासिल करनी चाहिए। मंगलवार को पांच हजार डोज जिले को हासिल हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग दूर दराज इलाकों में इसके लिए कैंप लगा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ नीरज नागपाल
डिप्टी सीएमओ कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें