फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए

विज्ञापन
बसोहली नगर कमेटी कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली नगर कमेटी के अधीन आने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान रविंद्र कुमार, टीटू, राजू, मोहनलाल, मनोज ने बताया कि बसोहली नगर कमेटी में करीब 10 संविदा कर्मी काम कर रहे हैं। सभी संविदा कर्मी लगभग 20 वर्षों से नगर कमेटी में सफाई कर्मचारी का काम कर रहे हैं। इन सभी संविदा कर्मियों को स्थायी किया जाए।
विज्ञापन

अस्थायी सफाई कर्मचारियों को केवल 6 हजार की मासिक तनख्वाह मिलती है, जो कि बहुत कम है। इससे घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाता है। साथ ही नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति न होने से बसोहली नगर में सफाई कर्मचारियों की कमी हो गई है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें