फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान के गलत फैसलों से हुई कांग्रेस की हार : सुभाष गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस की हार को पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने पार्टी हाईकमान के गलत फैसलों का नतीजा बताया है। शुक्रवार को दयाला चक में पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि गलत फैसलों की वजह से आज कांग्रेस का यह हाल हुआ है। अगर अभी भी हाईकमान ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में प्रदेश में भी पार्टी को बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जबसे जीऐ मीर को प्रदेश में अध्यक्ष बनाया है तब से पार्टी में गुटबाजी बढ़ी। कार्यकर्ता भी कहते हैं कि कांग्रेस को आगे ले जाना मीर के बस का काम नहीं है। पार्टी को अपने फैसलों पर मंथन करने की जरूरत है। क्योंकि इस तरह के फैसलों से पार्टी को तो नुकसान होता ही है फील्ड में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल भी टूटता है। उन्होंने कहा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व में ही कांग्रेस को शिखर पर ले जाया जा सकता है। क्योंकि उन्हें प्रदेश के लोग एक मजबूत नेता के रूप में देखते हैं। पार्टी को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। अन्यथा यहां कांग्रेस के लिए हालात अच्छे नहीं हैं। इस मौके पर उनके साथ जुगल बाली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें