फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। मानदेय सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों ने प्रदर्शन किया और मांगों को पूरा किए जाने की मांग उठाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करेगी तो सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों का नेतृत्व कर रही रेणुका जसरोटिया ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले कई सालों से सरकार द्वारा दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की मांग कर रही है। वर्ष 2018 के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को खत्म करवाने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने उन्हें दो हजार रुपया मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, जिसमें 15 सौ रुपया केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना था और 5 सौ रुपया प्रदेश सरकार कोवहन करना था। लेकिन चार साल का अंतराल बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला पैसा जारी नही हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बेटियों और महिलाओं को बढ़ावा देने की बात तो करती है लेकिन उन्हें देश के हर राज्य से कम मानदेय दिया जा रहा है, जिसका वह विरोध करती है। वहीं प्रदर्शन में शामिल विमला देवी ने कहा कि उनकी यूनियन 10 साल का कार्यकाल पूरा की चुकी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने और न्यूनतम वेतन भत्ता देने, सेवानिवृत्त होने की आयु पर कार्यकर्ता को 5 लाख और सहायक को 3 लाख रुपये देने के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर आईसीडीसी सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति दिए जाने की मांग कर रही है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति अपने रवैए में बदलाव नही करती तो आने वाले दिनों में वह अपने हक के लिए सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रेण़ुका गुप्ता, ज्योति देवी, कुसुम रानी, शशि बाला सुनीता देवी, अंजू देवी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें