फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद विशाल कुमार को दी गई अश्रुपूर्ण विदाई

विज्ञापन
शव देखकर बिलखते परिजन - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए विशाल कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव गुड़ा बालू पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। जहां उनकी 20 मई को मौत हो गई। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर हीरानगर लाया गया। हीरानगर मोड़ से उनके पैतृक गांव तक शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा, दर्शन के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। असम रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों ने सलामी दी। मृतक के 4 वर्षीय बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी, जिसे देखकर मौजूद हर व्यक्ति के आंखों में आंसू छलक आए। लोगों ने विशाल कुमार अमर रहे के नारे लगाकर उसे अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें