फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों को निर्धारित समय पर करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जारी वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान जिला में जारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। डीसी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के साथ योजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने पर बल दिया।
विज्ञापन

डीसी ने सभी विभागों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के पालन पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रदर्शन सूचकांक पर जिला की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपनी उपलब्धियों की रिपोर्ट समक्ष नियमित रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसके साथ विभागों के अधिकारियों को पाक्षिक रिपोर्ट जमा करने और लक्ष्यों के निरंतर मूल्यांकन के लिए निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य योजना अधिकारी, सहायक आयुक्त पंचायत सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें