फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन को फोन कर दर्ज कराईं शिकायतें

Thu, 02 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
चंदन सत्यार्थी का कहना है कि ऐप में किसी भी गलत सूचना को नहीं डाला जा सकता।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम प्रयास में बुधवार को 17 कालरों ने अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाईं। विभिन्न इलाकों से आई काल के दौरान बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं उजागर किया गया।
विज्ञापन


खरोट मोड़ से काल करने वाले रशीद मलिक ने गली से पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग की। मुकंदपुर से कालर ओमप्रकाश ने वर्ष 2014 की बाढ़ में विभाग के पास किए गए काम का बकाया नहीं दिए जाने की समस्या बताई।

बिलावर, जंगलोट, खिल्लोचक, शहर के वार्ड 12 और 14 के लोगों ने पेयजल समस्या से अवगत करवाया। हीरानगर के जंगी चक से कालर ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ट्यूबवेल और सिंचाई विभाग के नालों को ब्लाक कर अतिक्रमण किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मनमोहन सिंह ने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


‘प्रयास’ ने पूरे किए तीन वर्ष : जिला प्रशासन के प्रयास कार्यक्रम ने बुधवार को तीन वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2013 में डीसी रहे जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रयास कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया था। अब तक चार डीसी इसकी कमान संभाल चुके हैं। वर्ष 2014 में प्रयास को बेस्ट ई गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

पहले ही वर्ष में लगभग 85 फीसदी समस्याओं का समाधान मिलने के बाद प्रयास के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। तीन वर्ष के भीतर प्रयास के टोल फ्री नंबर पर लगभग 2500 काल दर्ज किए गए हैं। इस वर्ष की जिला विकास बोर्ड की योजना के लिए भी विभागों को प्रयास में दर्ज शिकायतों के आधार पर विकास कार्य कराने के जिला उपायुक्त ने निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें