फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी डिग्री कॉलेज में कल से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते बंद हुए शिक्षण संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से विंटर जोन के कॉलेजों को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत बनी डिग्री कॉलेज की कक्षाएं भी सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। जैव विविधताओं से भरे कठुआ जिले के बर्फबारी से प्रभावित रहने वाले बनी और लोहाई मल्हार के स्कूल और कॉलेज विंटर जोन के अधीन आते हैं। समर जोन के स्कूल और कॉलेजों को बीते दो सप्ताह में पूरी तरह से खोल दिया गया है।
विज्ञापन

बनी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह पठानिया ने सभी विद्यार्थियों को 15 फरवरी से कॉलेज आने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बाकायदा एसओपी का पालन किया जाएगा। बीए के पहले और तीसरे सेमेस्टर की प्राइवेट परीक्षाओं के चलते सोमवार को कॉलेज में फैकल्टी और विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज में कुल 267 विद्यार्थी हैं। मंगलवार से सेमेस्टर एक की परीक्षाएं हैं, जिसके चलते अन्य विद्यार्थियों को परीक्षा वाले दिन सुबह साढ़े 11 बजे से बुलाया जाएगा। बताया कि पहले सेमेस्टर की एडमिशन 2020 फरवरी में हुई थी, जिनकी परीक्षाएं होने जा रही हैं। विंटर जोन में बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम आने के साथ ही एडमिशन शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें