प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण की समीक्षा बैठक शुक्रवार को की गई। डीसी ओम प्रकाश ने पीएमजीवाई कठुआ और बिलावर उपमंडल के कार्यकारी अभियंताओं को जिला ग्रामीण सड़क योजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह विशेष रूप से जिले के पहाड़ी और कंडी क्षेत्र में बसे लोगों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने योजना में बीडीसी और डीडीसी चेयरपर्सन द्वारा अनुमोदित सड़क परियोजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पीएमजीएसवाई-3 योजना के तहत, 15 ब्लॉकों का एक नक्शा अपलोड किया गया है। 1530 किलोमीटर के लक्ष्य में से कुल 853 किमी को पीएमजीएसवाई-1 योजना पूरी की गई है। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी, उत्तम सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।