फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली क्षेत्र में सर्द मौसम धीरे-धीरे और भी सर्द होते जा रहा है, शीत लहर चलने से ठंड का प्रकोप भी बढ़ रहा है पहाड़ी क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की धुंध पड़ना शुरू हो चुकी है बारिश न होने के कारण सर्दी जुकाम, खांसी के मरीज चिकित्सालय पहुंच रहे हैं, यहां डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयों के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखने के उचित परामर्श भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बसोहली की रंजीत सागर झील से हल्की धुंध उठना शुरू हो गई है जो धीरे-धीरे अटल सेतु समेत बसोहली नगर को अपनी चपेट में ले रही है मंगलवार को भी रंजीत सागर झील व अटल सेतु के साथ लगते स्थानों पर हल्की धुंध छाई रही, जिसकी वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई। ठंड बढ़ने के साथ-साथ अब बाजार से भारी भरकम हीटरों, गीजर, ब्लोअर इत्यादि की खरीदारी भी शुरू हो गई है। इन उपकरणों के घरों में इस्तेमाल से बिजली की खपत भी बढ़ गई है जिससे बिजली ढांचे पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, बिजली की अघोषित कटौती भी शुरू हो गई है जिसके कारण बिजली से संबंधित कार्य करने वाले दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें